Search

 
 
 

Ranchi News: पड़ोसी को डराने के लिए की फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक के साथ आरोपी अरेस्ट

रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक डबल बैरल बंदूक (DBBL Gun), पांच जिंदा 12 बोर कारतूस, हथियार का लाइसेंस और एक स्मार्टफोन बरामद किया है.
 

Ranchi: रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक डबल बैरल बंदूक (DBBL Gun), पांच जिंदा 12 बोर कारतूस, हथियार का लाइसेंस और एक स्मार्टफोन बरामद किया है.

 

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही कांके थाना मौके पर पहुंची और वाटर लाइन, रिनपास, कांके से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया. दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव का निवासी है.

इसे भी पढ़ें - 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद उसने पड़ोसी को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक डबल बैरल गन (DBBL Gun), पांच 12 बोर के जिंदा कारतूस (KF 12 अंकित), हथियार का लाइसेंस और एक रेडमी स्मार्टफोन बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही