Search

 
 
 

Jamtara News: नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले जाने के मामले में आरोपी दोषी करार

Jamtara News: बागडेहरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को को गांव का ही रहने वाला युवक शादी की नीयत से जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गया था. परिजनों ने नाबालिग की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
 
जामताड़ा सिविल कोर्ट

Jamtara News: पॉक्सो के एक मामले में सोमवार को अंतिम सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपित जीवन बाउरी को दोषी करार दिया. अदालत अब 7 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी.

इसे भी पढ़ें: 

अभियोजन पक्ष के अनुसार, बागडेहरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को 20 फरवरी 2026 को गांव का ही रहने वाला जीवन बाउरी शादी की नीयत से जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गया था. परिजनों ने नाबालिग की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद नाबालिग के पिता ने 22 फरवरी को बागडेहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

 

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में सात गवाहों के बयान दर्ज कराये गये. सुनवाई के दौरान प्रस्तुत गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने जीवन बाउरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत दोषी करार दिया. अब 7 अक्टूबर को अदालत आरोपित को मिलने वाली सजा पर सुनवाई करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही