Search

 
 
 

पलामू में 1.20 करोड़ रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमीन सौदे को लेकर एक करोड़ बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिसप अब इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को नन्द कुमार यादव के लिखित आवेदन पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया.
 

Medininagar : जमीन सौदे को लेकर एक करोड़ बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिसप अब इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को नन्द कुमार यादव के लिखित आवेदन पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया.

 

 
पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि नन्द कुमार यादव ने 64 डिसमिल जमीन का एग्रीमेंट कराया था. इसी जमीन सौदे के एवज में आरोपियों द्वारा एक करोड़ बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर थाना के हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले नामजद आरोपी जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जेपी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.


पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गढ़वा, पलामू और रांची के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, साजिश और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही