Search

 
 
 

चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार अभियुक्त लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Lucknow/Ranchi News: सीबीआई ने चारा घोटाले की जांच के दौरान पाया था कि सत्येंद्र और उसके पार्टनर दिनेश राय ने पशुपालन विभाग में दवा की आपूर्ति किये बिना ही करोड़ों का भुगतान लिया था. आरोप पत्र दायर किये जाने के बाद दोनो फरार हो गए थे.
 
सांकेतिक तस्वीर

Lucknow/Ranchi News: सीबीआई ने चारा घोटाले के फरार अभियुक्त सत्येंद्र कुमार को लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. उसे लखनऊ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद रांची लाया जा रहा है. शनिवार को उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा. उसने चारा घोटाले में बिना दवा की आपूर्ति किये ही करोड़ों रुपये का भुगतान लिया था.

इसे भी पढ़ें: 

उल्लेखनीय है कि सीबीआई द्वारा चारा घोटाले में 2001 में आरोप पत्र दायर किये जाने के बाद वह फ़रार हो गया था. बाद में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. सीबीआई ने चारा घोटाले के सभी मामलों में उसे अभियुक्त बनाया है. इसके पिता शिक्षा विभाग में अधिकारी थे.

 

सीबीआई ने चारा घोटाले की जांच के दौरान पाया था कि सत्येंद्र और उसके पार्टनर दिनेश राय ने पशुपालन विभाग में दवा की आपूर्ति किये बिना ही करोड़ों का भुगतान लिया था. आरोप पत्र दायर किये जाने के बाद दोनो फरार हो गए थे. दिनेश राय को पहले पकड़ लिया गया था. कोर्ट उसे सजा सुना चुकी है.

 

लेकिन सत्येंद्र सीबीआई की पकड़ से बाहर था. सीबीआई ने उसकी तलाश जारी रखी थी. इस दौरान यह सूचना मिली थी कि वह नेपाल चला गया है और वहां भी दवा का व्यापार कर रहा है. पिछले दिनों सीबीआई को यह सूचना मिली थी कि सत्येंद्र गुप्त रूप से भारत आने वाला है. सीबीआई ने इस सूचना पर नजर बनाये रखी. इस दौरान इस बात की जानकारी मिली कि वह मध्य प्रदेश के गुणा शहर से 22-10-2026 को लखनऊ जा रहा है. इस सूचना के आधार पर सीबीआई ने एक विशेष दल का गठन किया. सीबीआई के इस विशेष दल ने उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया. लखनऊ स्थित कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे रांची लाया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही