Search

 
 
 

पलामू से अफीम तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने की कार्रवाई

Palamu News: राजस्थान क्राइम ब्रांच की टीम हरिहरगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. गिरफ्तार सुरेंद्र साहू हरिहरगंज का ही रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद राजस्थान क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ राजस्थान ले गई.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Palamu News: राजस्थान क्राइम ब्रांच की टीम ने पलामू जिले के हरिहरगंज में छापेमारी कर राजस्थान के वांटेड तस्कर सुरेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर राजस्थान के विभिन्न इलाकों में अफीम और डोडा की तस्करी कर बिक्री करने का आरोप है. उसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था.

 

राजस्थान क्राइम ब्रांच की टीम हरिहरगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. गिरफ्तार सुरेंद्र साहू हरिहरगंज का ही रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद राजस्थान क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ राजस्थान ले गई.

इसे भी पढ़ें:

2024 में डोडा की खेप पकड़े जाने के बाद आया था नाम

मामला वर्ष 2024 का है. राजस्थान के बालोतरा इलाके में डोडा की एक खेप पकड़ी गई थी. इस मामले की जांच के दौरान सुरेंद्र साहू का नाम सामने आया था. इसके बाद से ही वह राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था. राजस्थान पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सुरेंद्र साहू ने बताया कि वह झारखंड के चतरा जिले के कुंदा इलाके से अफीम और डोडा खरीदकर राजस्थान में बेचता था.

 

हरिहरगंज थाना प्रभारी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने सुरेंद्र साहू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राजस्थान क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में पहुंची थी. स्थानीय पुलिस ने टीम को सहयोग किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर राजस्थान ले जाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही