Search

 
 
 

Jamshedpur News: शादी का वादा कर संबंध बनाने का ओरोप, पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल

प्रेम में पड़े युवक-युवती की शादी को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गयी थी. जिसमें मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गांव की है.
 

Jamshedpur: प्रेम में पड़े युवक-युवती की शादी को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गयी थी. जिसमें मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गांव की है. जहां प्रेम संबंध और शादी को लेकर बुलाई गई ग्रामसभा के बाद विवाद गहरा गया. मामला अब पंचायत से निकलकर थाना से लेकर अदालत तक पहुंच गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने युवती के आरोप पर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 


युवती ने पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया कि युवक ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया और उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया.

 


वहीं, आरोपी युवक के पिता ने भी परसुडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामसभा के दौरान और उसके बाद कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और मारपीट की. शिकायत में चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

 


जानकारी के अनुसार, सोमवार को गांव में दोनों के रिश्ते को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई थी. बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का सुझाव दिया था, लेकिन इस फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया.

 


तनाव की सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा. काफी समझाने-बुझाने के बाद हालात पर काबू पाया गया.

 


फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही