Search

 
 
 

Latehar News: पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

साइबर अपराध से बचाव को लेकर पुलिस ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है. एसपी के निर्देश पर गुरुवार को जिले के गारू थाना क्षेत्र के चेरोडीह समेत अन्य कई गांवों में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया.
 

Latehar: साइबर अपराध से बचाव को लेकर पुलिस ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है. एसपी के निर्देश पर गुरुवार को जिले के गारू थाना क्षेत्र के चेरोडीह समेत अन्य कई गांवों में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.


पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर ठगी और उनसे बचाव की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी मोबाइल कॉल में लालच में फंस कर अपने एटीएम का पिन नंबर नहीं बतायें ना ही आपके मोबाइल फोन में आए किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की भी बात कही. कहा कि ऐसा करने से आपका मोबाइल  हैक हो सकता है और बैंक खाता पूरा खाली हो सकता है. 


पुलिस अधिकारियों ने बाल विवाह, डायन-प्रथा के उन्मूलन, मानव तस्करी, बाल मजदूरी की भी जानकारी दी. इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों की खेती-तस्करी नहीं करने और ऐसा करने वालों की सूचना देने की अपील की. पुलिस ने सूचक को मिलने वाली इनाम राशि तथा किसी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को सूचना देने के लिए डायल 112 पर कॉल करने के संबंध में जागरूक किया. जागरूकता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पर पोस्टर चिपकाये गए और आम लोगों के बीच पोस्टर वितरण किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली समस्याओं को लेकर बेझिझक थाना आने को प्रेरित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही