Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस-भाजपा पर सांप्रदायिक प्रचार का आरोप, JMM ने EC से हस्तक्षेप की मांग की

नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा और कांग्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा और कांग्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है. जेएमएम के प्रदेश प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, इसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस खुले तौर पर पार्टी चिन्हों और राजनीतिक प्रतीकों का उपयोग कर रही हैं.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में मेयर प्रत्याशी के प्रचार पोस्टरों में न केवल दलगत चिन्हों का प्रयोग किया जा रहा है, बल्कि सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले संदेश भी शामिल हैं. इसे चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन बताते हुए उन्होंने कहा कि जेएमएम ने अब तक संयम बरता है, लेकिन स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है.

 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इस मामले में जेएमएम प्रत्याशी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और अब निर्वाचन आयोग से मांग की गई है कि वह तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करे.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कम मतदान प्रतिशत पर चिंता जताते हुए नागरिकों से अपील की कि वे नगर निकाय चुनाव में भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह बढ़-चढ़कर मतदान करें.

 

उन्होंने कहा कि नगर विकास और पथ निर्माण विभाग राज्य सरकार के अधीन हैं और नगर निगम में सही नेतृत्व मिलने पर राजधानी के विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने रांची में तीन नए फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को भी दोहराया.

 

उन्होंने अंत में सभी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील शक्तियों से शहर में बढ़ती सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट होने की अपील की और कहा कि जेएमएम का लक्ष्य रांची को एक समृद्ध और सुंदर राजधानी बनाना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही