Search

रिम्स के पूर्व DSW के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, छात्र सुविधाओं में कई बदलाव का दावा

Ranchi : रिम्स के पूर्व डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. डॉ. शिव प्रिये के कार्यकाल में छात्र हित और संस्थान के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई. इसमें छात्रावास, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और छात्र प्रतिनिधित्व से जुड़ी कई पहल का उल्लेख किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रिम्स के पूर्व डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. डॉ. शिव प्रिये के कार्यकाल में छात्र हित और संस्थान के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई. इसमें छात्रावास, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और छात्र प्रतिनिधित्व से जुड़ी कई पहल का उल्लेख किया गया.

बताया गया कि उनके कार्यकाल में पहली बार छात्रावासों में रात 10 बजे तक प्रवेश का समय तय किया गया. साथ ही बैच के आधार पर हॉस्टल आवंटन की व्यवस्था शुरू की गई. सभी छात्रावासों का चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण कराया गया और परिसर में सड़क, रोशनी और पेयजल जैसी सुविधाओं में सुधार किया गया.

छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल में करीब 150 नए कमरों की व्यवस्था की गई. वहीं, पैरामेडिकल की छात्राओं को भी पहली बार हॉस्टल आवंटित किया गया. मेस में कोयले की जगह जीएआईएल की गैस पाइपलाइन से गैस आपूर्ति शुरू कर स्वच्छ और सुरक्षित भोजन व्यवस्था की पहल की गई.

संस्थान में पहली बार अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव भी कराया गया, जिससे छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिला.

इस मौके पर प्रो. डॉ. शिव प्रिये ने नए डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राहुल प्रसाद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि छात्र हित और रिम्स के विकास के लिए आगे भी हर संभव सहयोग देते रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही