Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के निजी अस्पताल पर कार्रवाई, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से निलंबन

आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अनियमितताओं के मामले में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने हजारीबाग स्थित निजी अस्पताल HZB फोर्ड एंड ऑर्थो केयर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अनियमितताओं के मामले में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने हजारीबाग स्थित निजी अस्पताल HZB फोर्ड एंड ऑर्थो केयर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है. शो-कॉज नोटिस का समय पर संतोषजनक उत्तर नहीं देने के कारण अस्पताल को योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनालाइसिस रिपोर्ट में अस्पताल के संचालन में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं, जो आयुष्मान भारत योजना के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के प्रतिकूल हैं.

 

इन अनियमितताओं पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी द्वारा अस्पताल को 20 सितंबर 2024, 30 मई 2025 और 23 सितंबर 2025 को क्रमशः तीन पत्र जारी किए गए थे.

 

इन सभी पत्रों के माध्यम से अस्पताल के अधिकृत ई-मेल आईडी पर जवाब मांगा गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद अनुस्मारक भी भेजे गए, बावजूद इसके अस्पताल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

 

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की कंडिका 6.3.4.2 के तहत कार्रवाई करते हुए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने अस्पताल को आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से निलंबित करने का निर्णय लिया है.

 

हालांकि निलंबन अवधि के दौरान अस्पताल प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में भर्ती आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी मरीजों को डिस्चार्ज होने तक पूर्ववत निरंतर उपचार उपलब्ध कराया जाए.

 

साथ ही निलंबन अवधि में भी अस्पताल में पाई गई अनियमितताओं और विसंगतियों की जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी. यह कार्रवाई झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक की स्वीकृति के उपरांत की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही