Search

 
 
 

कोयला लूट पर मौन भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का अधिकार नहीं: सतीश

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए आरोपों को राजनीतिक बौखलाहट और निराधार बयानबाजी करार दिया है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए आरोपों को राजनीतिक बौखलाहट और निराधार बयानबाजी करार दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल की ओर देखना चाहिए.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा को व्यापारियों की चिंता अचानक याद आना हैरान करने वाला है, जबकि उनके शासनकाल में राज्य के संसाधनों की खुली लूट हुई और अवैध कोयला कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी भाजपा के कई सांसदों और नेताओं के नाम कोयला कारोबार से जुड़े मामलों में सामने आते रहे हैं, जिस पर भाजपा नेतृत्व को जवाब देना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में निवेश लाने के प्रयासों पर सवाल उठाना भाजपा की विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. झारखंड डर और धमकी से नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नीतियों से आगे बढ़ेगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह कहना कि व्यापारी भय के साये में जी रहे हैं, पूरी तरह मनगढ़ंत और भ्रामक है.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं भाजपा का इतिहास बताता है कि जब भी उन्हें सत्ता मिली, राज्य को दलालों और बिचौलियों के हवाले कर दिया गया.

 

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भाजपा वास्तव में चिंतित है, तो अपने उन सांसदों और नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करती जिन पर कोयला कारोबार से जुड़े आरोप लगते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और दोहरे मापदंड अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा को झूठी बयानबाजी छोड़कर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार झारखंड के विकास, निवेश और जनता के विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा के दुष्प्रचार का हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही