Bokaro News: जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5500 लीटर स्पिरिट जब्त किया है. यह कार्रवाई मंगलवार को धर्मपुर गांव के समीप झाड़ी-जंगल के किनारे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में की गई.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को मिली गुप्त सूचना के बाद बेरमो डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम में महुआटांड़, जागेश्वर बिहार और ललपनिया थाना की पुलिस शामिल थी.
छापेमारी के दौरान निर्माणाधीन मकान की तलाशी लेने पर तीन वाटर टैंक और 14 नीले ड्रम में छिपाकर रखी गई कुल 5500 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद हुई. पुलिस ने शराब बनाने के इस्तेमाल में आने वाली सभी सामग्री को जब्त कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

