Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि झारखंड बीजेपी का गढ़ रहा है. भले सत्ता से बाहर हैं, पर मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल हैं. कार्यकर्ता संकल्प के साथ कमर कस लें कि झारखंड में कमल खिलाना है. सरकार बनानी है.
रांची में झारखंड प्रदेश बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक का उदघाटन करते हुए उन्होंने ये बात ेकही. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं, नेताओं को लामबंद करने के लिए मंत्र भी फूंके और कुछ नसीहतें भी दीं. उन्होंने कहा, संगठन में संवाद और संबंध को स्थापित करना होगा. जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की बातें सुननी होगी. एक- एक कार्यकर्ता नेतृत्व बनकर आगे आए. फिर से अपने गढ़ को वापस लाना है. नेता, कार्यकर्ता मंडल और बूथ तक जाएं.
निशाने पर हेमंत सरकार
उन्होंने कहा, अगर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने दायित्व को अपने संगठन की भूमिका को सही ढंग से निर्वहन करने का संकल्प ले लेता है तो उसे आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं सकती. लेकिन इसके लिए सक्रियता, संवाद और संगठन में हमारे कार्यकर्ताओं के साथ संबंध इन तीनों चीजों को बेहतर तरीके से नीचे उतरने की आवश्यकता है, जो पार्टी के हमारे निर्णय होते हैं जो कार्यक्रम होते हैं उनको कैसे जमीन पर परिणाम के रूप में बदलें, यह हमारा मिशन होना चाहिए. हम कार्यक्रम को परिणाम देने लायक कैसे बनाते हैं यह हमारा संकल्प होना चाहिए
इसके साथ ही उन्होंने हेमंत सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए निशाने साधे. उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार चरम पर है. कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है. इनके अलावा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग मुद्दे हैं. इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रवार सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी का माहौल तैयार करें. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है.

झारखंड भाजपा के नेताओं को संबोधित करते नितिन नबीन
इसे भी पढ़ें-
पश्चिम बंगाल के संघर्ष से प्रेरणा लें
उन्होंने कहा, अगर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने दायित्व को अपने संगठन की भूमिका को सही ढंग से निर्वहन करने का संकल्प ले लेता है तो उसे आगे बढ़ने से कोई ताकते रोक नहीं सकती. लेकिन इसके लिए सक्रियता, संवाद और संगठन में हमारे कार्यकर्ताओं के साथ संबंध इन तीनों चीजों को बेहतर तरीके से नीचे उतरने की आवश्यकता है जो पार्टी के हमारे निर्णय होते हैं जो कार्यक्रम होते हैं उनको कैसे जमीन पर परिणाम के रूप में बदलें, यह हमारा मिशन होना चाहिए.

नितिन नबीन को सम्मान देते आदित्य साहू
भाजपा का हो रहा विस्तार
नितिन नबीन ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं की स्वीकार्यता बढ़ी है. इन योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी झारखंड के लोगों तक भी पहुंचानी होगी. उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार के समय से ही झारखंड क्षेत्र भाजपा के लिए मजबूत रहा है. यहां के कार्यकर्ताओं में संघर्ष करने की क्षमता है. जिस दिन वे पूरी ताकत से कमर कस लेंगे, उस दिन झारखंड में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा.
केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचायें
नितिन नबीन ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के लिए कई योजनाएं चला रही है. कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दें. जनता को यह बतायें कि योजनाओं से उन्हें किस प्रकार लाभ मिल सकता है. भारत के विकास को झारखंड के विकास से जोड़कर देखने की जरूरत है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्ट टाइम राजनीति नहीं करते, बल्कि 24 घंटे और सातों दिन जनता की सेवा में लगे रहते हैं. यही उनकी ताकत है और इसी के आधार पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा.
संविधान और लोकतंत्र के सवाल पर
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल संविधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं, जबकि उनके कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है और कुछ ताकतें इसमें सहयोग कर रही हैं. नितिन नबीन ने कहा कि देश के नेतृत्व की नीयत और नीतियों पर भाजपा को पूरा विश्वास है. भारत वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी विकास की गति बनाये हुए है. कुछ लोगों को देश की प्रगति स्वीकार नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी अवसर बढ़े हैं. अब गरीब परिवारों के बच्चे भी नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

