Lagatar Desk: मुंबई में रविवार शाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. घटना जूहू के पुष्पा पार्क के पास की है. जहां बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अभिनेता की कार पर गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें:
इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर को इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

