Search

 
 
 

मामूली पार्किंग विवाद में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दोनों आरोपी अरेस्ट

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना जंगपुरा स्थित भोगल बाजार लेन में हुई है. मृतक की पहचान आसिफ कुरैशी के रूप में हुई है और वह बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का चचेरा भाई है.
 

Lagatar Desk :  राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना जंगपुरा स्थित भोगल बाजार लेन में हुई है. मृतक की पहचान आसिफ कुरैशी के रूप में हुई है और वह बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का चचेरा भाई है. 

 

स्कूटी हटाने को लेकर आसिफ की पड़ोसियों के साथ बहस

जानकारी के अनुसार, आसिफ अपने काम से लौटा तो देखा कि उनके घर के सामने किसी की स्कूटी खड़ी है. उन्होंने पड़ोसी से घर के सामने से स्कूटी हटाने के लिए कहा. इस बात को लेकर उनकी पड़ोसियों से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और पड़ोसियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

 

गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. मृतक की पत्नी का कहना है कि आरोपियों के साथ पहले भी पार्किंग को लेकर कहासुनी हो चुकी थी. 

 

दोनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गौतम और उज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों सगे भाई हैं. उज्ज्वल पर पहले भी हमला करने का आरोप है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही