Search

 
 
 

अदाणी ग्रुप ने की बिजनेस स्कूलों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा

देश के औद्योगिक समूह अदाणी ग्रुप ने बिजनेस मैनेजमेंट छात्रों के शिक्षा में आर्थिक बाधा को दूर करते हुए बड़ा ऐलान किया है. अदाणी ग्रुप ने अदाणी एक्सेलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (AALP) 2025–27 बैच के तहत देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों के छात्रों के लिए 24 फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की है.
 

Ahmedabad/Ranchi: देश के औद्योगिक समूह अदाणी ग्रुप ने बिजनेस मैनेजमेंट छात्रों के शिक्षा में आर्थिक बाधा को दूर करते हुए बड़ा ऐलान किया है. अदाणी ग्रुप ने अदाणी एक्सेलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (AALP) 2025–27 बैच के तहत देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों के छात्रों के लिए 24 फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की है. 


इस स्कॉलरशिप के लिए देश के शीर्ष संस्थान IIM बेंगलुरु, कोलकाता, लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से छात्र चुने गए हैं. इन छात्रों को अहमदाबाद स्थित ग्रुप मुख्यालय में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के मैनेजिंग डायरेक्टर और अदाणी सीमेंट के डायरेक्टर करण अदाणी ने औपचारिक रूप से सम्मानित किया.

 

AALP स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली मैनेजमेंट छात्रों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त करना है, जिनमें नेतृत्व क्षमता है. स्कॉलरशिप के लिए चयन एक सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और आर्थिक जरूरत दोनों को महत्व दिया जाता है, ताकि प्रतिभा को पृष्ठभूमि की सीमाओं से ऊपर अवसर मिल सके. 


सम्मान समारोह के मौके पर र छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए करण अदाणी ने कहा, “यह सिर्फ स्कॉलरशिप प्रोग्राम नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है. अदाणी ग्रुप का मानना है कि प्रतिभा हर जगह होती है, लेकिन अवसर हर किसी को नहीं मिलता. ये छात्र अपनी मेहनत और योग्यता से यहां तक पहुंचे हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिले ताकि वे भारत के अगले विकास चरण का नेतृत्व कर सकें.” 2025–27 बैच भारत की उभरती नेतृत्व क्षमता की विविधता और गहराई को दर्शाता है.

 

इस बैच में शामिल IIM कोलकाता के MBA छात्र आनंद बाबू कामिनेनी ने जेईई, कैट और यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में शीर्ष 0.1% में स्थान हासिल किया. आंध्रप्रदेश के एक छोटे गांव से आनेवाले आनंद की यात्रा इस बात का उदाहरण है कि अवसर मिलने पर प्रतिभा किस तरह आगे बढ़ सकती है. 


आईआईएम लखनऊ के आयुष श्रीवास्तव ने 500 से अधिक इंजीनियरों को जटिल ऑयल और गैस सिस्टम में प्रशिक्षण दिया है और यूरोप के ऑफशोर ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड का नेतृत्व किया है. इसके अलावा, IIM कोलकाता की मधु गुप्ता ने बड़े ऑपरेशनल टीमों का नेतृत्व किया है और कनव बंसल, जिनके शुरुआती करियर के योगदान से महत्वपूर्ण वित्तीय परिणाम हासिल हुए, जैसे स्कॉलर भी इस बैच का हिस्सा हैं.

 

AALP के तहत छात्रों को सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री एक्सपोजर, मेंटरशिप और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर व बिजनेस प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव भी मिलता है, जिससे उनकी पढ़ाई और वास्तविक काम के बीच मजबूत जुड़ाव बनता है.

 

भारत के तेज विकास के इस दौर में एकेडमिक संस्थानों और उद्योग के बीच सहयोग नेतृत्व क्षमता निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. AALP के माध्यम से अदाणी ग्रुप ऐसे भविष्य के नेताओं को तैयार करना चाहता है, जो उत्कृष्टता, जिम्मेदारी और अवसर के साथ देश के विकास में योगदान दें. 2025–27 स्कॉलरशिप बैच AALP के निरंतर विस्तार का प्रतीक है, जहां सपनों को अवसर मिलता है और व्यक्तिगत उपलब्धियां देश की सामूहिक प्रगति का आधार बनती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही