Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, कुल 37 सीटों पर होगा मतदान

NewDelhi: इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया की ओर से राज्यसभा चुनाव का पूरी शेड्यूल जारी करस दिया गया है. दरअसल राज्यसभा के जिन सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो रहा है, राज्यसभा का ये चुनाव उन्हीं सीटों को भरने के लिए हो रहे हैं. ये चुनाव 10 राज्यों की कुल 37 सीटों के लिए होना है.
Advertisement
Advertisement
rajyasabha

NewDelhi: राज्यसभा के जिन सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो रहा है, उन सदस्यों की सीटों को भरने के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से चुनाव का  शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ये चुनाव 10 राज्यों की कुल 37 सीटों के लिए होना है. इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी किए गये शेड्यूल के हिसाब से 26 फरवरी को इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होगा.


जबकि 16 मार्च को चुनाव होना है और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी. नॉमिनेशन फाइलिंग, स्क्रूटनी व विड्रॉल प्रोसेस भी पहले से तय डेडलाइन के हिसाब से ही होगा.

चयन की प्रक्रिया शुरू


राज्यसभा का ये चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना के अलावा हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए होना है.

ऐसी होगी शेड्यूल


नॉमिनेशन लास्ट डेट – 5 मार्च


नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी - 6 मार्च


नॉमिनेशन वापसी लास्ट डेट -  1 मार्च


वोटिंग और काउंटिंग - 16 मार्च

यहां बता दें कि राज्यसभा के इस इलेक्शन का शेड्यूल 26 फरवरी  को जारी होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही