Search

 
 
 

गैंगस्टर राहुल सिंह के पांच गुर्गों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बीआईटी इलाके में गोलीबारी करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी अपराधी गैंगस्टर राहुल सिंह के गुर्गे के हैं.
 

Ranchi : राजधानी रांची के बीआईटी इलाके में फायरिंग करने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधी राहुल सिंह गिरोह से जुड़े हुए है. गिरफ्तार अपराधी का नाम अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु, करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह और रामानन्द कुमार है.

Uploaded Image

पुलिस ने एक पिस्टल तथा दो जिंदा गोली, ब्लू रंग की एक अपाची मोटरसाईकिल, जिसे काला रंग से रंगा हुआ था, छह मोबाईल फोन, हेलमेट, कपड़ा और चप्पल बरामद किया है.

 

चार फरवरी को बीआईटी मेसरा अंतर्गत टोयोटा शोरूम के पास में फायरिंग की गई थी. इस मामले का खुलासा करने के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया था.

 

छापेमारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त हथियार, गोली एवं मोटरसाईकिल एवं पहने हुए कपड़ा तथा चप्पल अपने घर में छिपा कर रखने की बात सामने आई.

 

जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पांचा स्थित घर में छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई तथा गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार ठाकुर की निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही