Search

 
 
 

रामगढ़ : अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 400 किलो जावा महुआ व 35 लीटर शराब जब्त

झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर के नेतृत्व में टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार, कैथा, पारडीह और कुसुमटोला इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया.
 

Ramgarh :  झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर के नेतृत्व में टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार, कैथा, पारडीह और कुसुमटोला इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया.

 

अभियान के दौरान मौके से करीब 400 किलो जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई. साथ ही अवैध रूप से संचालित कई शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया.

 

इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (ए) के तहत केस दर्ज किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही