Search

 
 
 

धनबाद : निकाय चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर महुआ जब्त, 4 भट्ठियां ध्वस्त

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

 

इसी कड़ी में बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बलियापुर थाना क्षेत्र के परसबनियां जोगनकोचा में छापेमारी कर अवैध शराब के नेटवर्क का पर्दाफाश किया. छापेमारी के दौरान मौके से 400 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई.

 

साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 1000 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा उसका इस्तेमाल न हो सके. कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित चार शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया.

 

इस संबंध में उत्पाद पुलिस निरीक्षक जॉय हेंब्रम ने बताया कि विभाग को जोगनकोचा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब चुलाई की गुप्त सूचना मिली थी. इस आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.

 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार के मुख्य संचालक दुखन रवानी और मनोज रवानी हैं. उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

जॉय हेंब्रम ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब से जुड़ी कोई भी गतिविधि हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही