Search

 
 
 

झारखंड के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि स्वीकृत, अब सहियाओं को मिलेंगे 4000

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है, जिससे जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा.
 

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है, जिससे जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा. 

 

इस पर राज्य सरकार को 108.34 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होगा. अब सहिया को 2000 रुपए की जगह प्रति माह 4000 रुपए मानदेय मिलेगा. 

 

अब किसको कितना मिलेगा मानदेय

सहिया ग्रामीण और शहरी

•    वर्तमान मानदेय: 2000 रुपए प्रति माह
•    अब मिलेगा : 4000 रुपए माह

 

सहिया साथी

•    वर्तमान में 375 रुपए माह (अधिकतम 24 दिन)
•    अब मिलेगा 50 रुपए प्रति दिन

 

प्रखंड प्रशिक्षक दल (बीटीटी)

•    वर्तमान में  650 रुपए माह (अधिकतम 24 दिन)
•    अब मिलेगा 80 रुपए प्रति दिन
 

राज्य प्रशिक्षक दल (एसटीटी)

•    वर्तमान में 850 रुपए माह
•    अब मिलेगा 100 रुपए प्रति दिन

 

फैक्ट फाइल

•    सहिया ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यरत सहियाओं के मानदेय में 2000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी, अब कुल मानदेय 4000 रुपए प्रति माह होगा.
•    सहिया साथियों के लिए दैनिक आय में बड़ा सुधार, अब 50 रुपए प्रति दिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा.
•    प्रखंड प्रशिक्षक दल (बीटीटी) और राज्य प्रशिक्षक दल (एसटीटी) के सदस्यों के लिए भी दैनिक आधार पर बढ़ोतरी की गई है, बीटीटी को अब 80 रुपए प्रति दिन और एसटीटी को 100 रुपए प्रति दिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही