- 22 नवंबर को रातू रोड से पीपी कंपाउंड तक निकलेगी शोभायात्रा
- 24 नवंबर को मनेगा गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
Ranchi News: श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. 22 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. वहीं 24 नवंबर को मुख्य समारोह आयोजित किए जायेंगे. इसे देखते हुए नगर निगम ने सफाई, पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित शाखाओं को समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा है.
शोभायात्रा 22 नवंबर को दोपहर 3 बजे रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा से शुरू होगी. यह न्यू मार्केट, अपर बाजार, प्यादा टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट, मेन रोड, एकरा मस्जिद और सुजाता चौक होते हुए गुरु नानक स्कूल, पीपी कंपाउंड पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें -
अतिक्रमण और खराब स्ट्रीट लाइट पर कार्रवाई
शोभायात्रा मार्ग से अतिक्रमण और अवैध बिल्डिंग मटेरियल हटाया जाएगा. खुली नालियों पर स्लैब लगाने, खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और स्ट्रीट डॉग्स को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. निगम ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है. शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 जारी किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

