Search

 
 
 

Ranchi News: अपर सचिव की समीक्षा बैठक, रिम्स में मेडिकल उपकरणों की खरीद में तेजी के निर्देश

रिम्स में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में संस्थान के प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रिम्स में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में संस्थान के प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

 

Uploaded Image

 

बैठक में योजना और गैर-योजना मद के तहत उपलब्ध राशि और उसके खर्च की स्थिति पर चर्चा हुई. साथ ही अस्पताल में जरूरी मशीनों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और तय समय पर इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

इसे भी पढ़ें: 

अपर सचिव ने एमबीबीएस, एमडी, एमएस और एमडीएस पाठ्यक्रमों में सीट बढ़ाने की तैयारी की भी समीक्षा की. उन्होंने आधारभूत सुविधाएं, मानव संसाधन और अन्य जरूरी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि सीट बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके.

 

बैठक में विभिन्न संवर्गों में खाली पदों पर भर्ती, प्रोन्नति और सेवा नियमों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों को रिक्त पदों के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने, रोस्टर की मंजूरी की प्रक्रिया तेज करने और समय पर नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए गए.

 

इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना से जुड़े मामलों और डॉक्टरों को नियमानुसार एलआरए, एनपीए तथा अकादमिक भत्ता देने के मुद्दे की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों को इन मामलों में नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही