Search

 
 
 

हिमांशु सिंह हत्याकांडः भाजपा-झामुमो में ठनी, अपराध को संरक्षण के पोस्ट पर JMM ने पूछा- नीरज सिंह जैसे कितनों को भाजपा का संरक्षण

झामुमो ने सरकार की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि हेमंत सरकार ने कार्रवाई करते हुए बार को सील किया. दो जिलों के एसपी को हटाया. तीन पुलिसकर्मी निलंबित किये गये.
 

Ranchi : जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की हत्या के बाद सत्तारूढ़ दल झामुमो व विपक्षी दल भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर कहा कि हेमंत सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. पोस्टर में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की तस्वीर भी है.

 

 

इसके जवाब में झामुमो ने सवाल उठाया कि जिस डबल-डाउन बार में घटना हुई, उसका मालिक कौन है? उसका मालिक भाजपा के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह हैं. इतना ही नहीं झामुमो ने आगे लिखा कि नीरज सिंह के पाले हुए गुंडों ने युवाओं को निशाना बनाया, जो महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध कर रहे थे. 


झामुमो ने सरकार की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि हेमंत सरकार ने कार्रवाई करते हुए बार को सील कर दिया है. दो जिलों के एसपी को हटाया. तीन पुलिसकर्मी निलंबित किये गये.


झामुमो ने भाजपा से सवाल पूछा कि नीरज सिंह जैसे कितनों को कितने समय से संरक्षण दिया जा रहा है. नीरज सिंह समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है. क्या पार्टी इन्हें बचाने की कोशिश कर रही है. भाजपा नीरज सिंह की गिरफ्तारी की मांग क्यों नहीं कर रही है?


उल्लेखनीय है कि इस घटना के विरोध में भाजपा ने आंदोलन की घोषणा की है. दो जुलाई को जमशेदपुर में मशाल जुलूस व तीन जुलाई को बंद का आह्वान किया है. इसी दौरान बुधवार को प्रदेश भाजपा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घटना को सरकार की नाकामी और अपराधियों को संरक्षण मिलने की बात कही है. इसके बाद झामुमो की तरफ से भी पोस्ट किये गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही