Search

 
 
 

DC के आदेश पर आधी रात हुआ हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम, परिजनों की गैरमौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

करणी सेना के नेता हिमांशु कुमार सिंह हत्याकांड के बाद शहर में तनाव और विरोध का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके कथित एनकाउंटर की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था. इस बीच जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को देखते हुए देर रात पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया.
 

Jamshedpur :  करणी सेना के नेता हिमांशु कुमार सिंह हत्याकांड के बाद शहर में तनाव और विरोध का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके कथित एनकाउंटर की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था. इस बीच डीसी के आदेश पर देर रात हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम किया गया.

 

उपायुक्त (डीसी) का आदेश जारी होते ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में आवश्यक तैयारियां की गईं. इसके बाद हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई और पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

 

 

पोस्टमार्टम से पहले टीएमएच स्थित पुलिस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.  करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराने की रणनीति पर चर्चा की गई. 

 

बैठक के बाद रात करीब ढाई बजे हिमांशु के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच टीएमएच से एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस लाया गया. यहां पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. सुरक्षा कारणों से पोस्टमार्टम हाउस के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी गई. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया परिजनों की मौजूदगी के बिना पूरी की गई.

 

हिमांशु की मौत के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. दूसरी ओर, परिजन और समर्थक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर अब सबकी निगाह पुलिस की आगे की कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के अगले कदम पर टिकी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही