Jamshedpur : चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा की गिरफ्तारी के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.
पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के घाटकीडीह का निवासी है और हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा है.
पुलिस ने आरोपी के संबंध में पुख्ता और विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. साथ ही यह भी कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment