Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला पहुंचे ADG मनोज कौशिक, अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

झारखंड पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) मनोज कौशिक ने मंगलवार को गुमला में रांची प्रक्षेत्र के चार जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.
Advertisement
Advertisement

Gumla : झारखंड पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) मनोज कौशिक ने मंगलवार को गुमला में रांची प्रक्षेत्र के चार जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. 

 

यह बैठक समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें गुमला, खूंटी और लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक तथा सिमडेगा जिले के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए .बैठक के दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और विभिन्न गंभीर मामलों की जांच की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों से पिछले कुछ वर्षों में दर्ज हुए मामलों और उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई. लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया गया.

 

समीक्षा बैठक में महिला और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए. विशेष रूप से पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अनुसंधान प्रक्रिया को तेज करने पर बल दिया गया.

 

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था भी बैठक का अहम विषय रही. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए.

 

बैठक के बाद अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.ADG ने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने के लिए नियमित समीक्षा और निगरानी जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही