Search

 
 
 

Jamshedpur News : एडीजी मनोज कौशिक ने मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Jamshedpur News :  गौरतलब है कि मरीन ड्राइव पर बीते 24 सितंबर की अहले सुबह सड़क हादसा हुआ था, जिसमें राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.
 
एडीजी मनोज कौशिक
  • दुर्घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली
  • पुलिस अधिकारियों से जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली

Jamshedpur News :  सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद शुक्रवार देर रात झारखंड पुलिस के एडीजी मनोज कौशिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दुर्घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की.

 

गौरतलब है कि मरीन ड्राइव पर बीते 24 सितंबर की अहले सुबह सड़क हादसा हुआ था, जिसमें राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.

 

इसे भी पढ़ें

 

निरीक्षण के दौरान एडीजी मनोज कौशिक ने दुर्घटनास्थल की परिस्थितियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने का निर्देश दिया.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे से संबंधित सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है और तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही