Search

 
 
 

हिमालय देवात्म, शंकर का निवास व गंगा का उद्गम है, इसे नाच ग्रह ना बनायें : जोशी

Lagatar Desk :  हिमालय की ऊंचाई पर नाचने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ेगा, इस बारे में भी नहीं सोचा गया है. हिमालय पर डीजे कंसर्ट की अनुमति देने को जोशी ने देवभूमि को बाजारू संस्कृति बनाना बताया है. उन्होंने शंकराचार्यों व महात्माओं से इसे रोकने के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया है.
 
मुरली मनोहर जोशी
  • देवभूमि का बाजारू संस्कृति बनने से बचाने के लिए सभी शंकराचार्य आवाज उठाये
  • हिमालय पर डीजे कंसर्ट की अनुमति देना देवभूमि को बाजारू संस्कृति बनाने जैसा

Lagatar Desk :  भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य व वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि हिमालय को नाच ग्रह ना बनायें. हिमालय देवात्म है. भगवान शंकर का निवास और मां गंगा का उद्गम है. इसे नाच ग्रह बनाना करोड़ों भारतीयों की आस्था पर हमला करना है.

 

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया है कि बद्रीनाथ धाम में संगीत समारोह (डीजे कंसर्ट) की अनुमति कैसे दी गई. जोशी ने एक्स पर लिखे संदेश में कहा है कि हिमालय पर डीजे कंसर्ट की अनुमति देना ना सिर्फ सांस्कृतिक मर्यादाओ का उल्लंघन है, बल्कि बद्रीनाथ धाम की पवित्रता पर भी हमला है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

अपने संदेश में जोशी ने आगे लिखा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने धाम की स्थापना हिमालयी पर्यावरण में शांति पूर्वक भगवान का भजन करने के लिए की थी. यहां शंख बजाना भी प्रतिबंधित है. लेकिन हम ऐसे जगह पर शोर-शराबे वाले संगीत कार्यक्रमों का आयोजन करने की अनुमति दे रहे हैं. यह भारतीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पर्यावरण के मूल्यों के खिलाफ है. 

 

हिमालय की ऊंचाई पर नाचने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ेगा, इस बारे में भी नहीं सोचा गया है. हिमालय पर डीजे कंसर्ट की अनुमति देने को जोशी ने देवभूमि को बाजारू संस्कृति बनाना बताया है. उन्होंने शंकराचार्यों व महात्माओं से इसे रोकने के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया है. 

 

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने 19 और 20 सितंबर को देवभूमि संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया. इस आयोजन में लोक गायिका प्रियंका मेहर ने प्रस्तुति दी. इस दौरान नाच-गान व लाइव म्यूजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके अलावा किशन महिपाल के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही