Search

 
 
 

केनरा बैंक डकैती : पांच डकैतों पर 2-2 लाख का इनाम, झारखंड समेत कई राज्यों में छापेमारी

Jamshedpur : डकैती के बाद पुलिस अब तक 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है. बैंक परिसर के अलावा आसपास की सड़कों और संभावित भागने के रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गतिविधियों, वाहनों और उनके भागने के रास्ते से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है.
 
केनरा बैंक डकैती

Jamshedpur :  गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों की डकैती के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. वारदात में शामिल पांचों डकैतों पर पुलिस ने दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

 

पहले आपने पढ़ा...

 

झारखंड के अलावा दूसरों राज्यों में भी छापेमारी

दूसरी तरफ पुलिस की अलग-अलग टीमें अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. जांच का दायरा झारखंड से बाहर तक बढ़ाया गया है. कुछ टीमों को दूसरे राज्यों में भी भेजा गया है. पुलिस को आशंका है कि वारदात में शामिल अपराधी दूसरे राज्य के हो सकते हैं. इसे देखते हुए संबंधित राज्यों की पुलिस से भी समन्वय किया जा रहा है.

 

250 से अधिक CCTV फुटेज की जांच

डकैती के बाद पुलिस अब तक 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है. बैंक परिसर के अलावा आसपास की सड़कों और संभावित भागने के रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गतिविधियों, वाहनों और उनके भागने के रास्ते से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही