Search

 
 
 

Jamshedpur News : बैंक डकैती के 24 घंटे बाद ज्वेलरी दुकान में चोरी,सोने-चांदी व नकदी लेकर चोर फरार

Jamshedpur News : चोर दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी रुपये लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, गोलमुरी बाजार में जगत जीवन राज की आरती ज्वेलरी नाम से दुकान है. यहां सोने-चांदी के आभूषणों की मरम्मत का काम किया जाता है
 
आरती ज्वेलरी में चोरी
  • वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोर

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई आपराधिक घटना से इलाके के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है. केनरा बैंक में हुई बड़ी डकैती के करीब 24 घंटे बाद चोरों ने गोलमुरी बाजार स्थित आरती ज्वेलरी को निशाना बनाया. 

 

चोर दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी रुपये लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, गोलमुरी बाजार में जगत जीवन राज की आरती ज्वेलरी नाम से दुकान है. यहां सोने-चांदी के आभूषणों की मरम्मत का काम किया जाता है. गुरुवार देर रात अज्ञात चोर दुकान के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए. इसके बाद दुकान में रखे कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए.

 

शुक्रवार सुबह जब दुकान संचालक जगत जीवन राज दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर दुकान का वेंटिलेटर टूटा मिला और चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने तत्काल गोलमुरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

वहीं, इस घटना ने गोलमुरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. एक दिन पहले ही गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में बड़ी डकैती की घटना हुई थी. इसके अगले ही दिन उसी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में चोरी होने से स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल है. लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं के बाद व्यापारी पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही