Search

 
 
 

Jamshedpur : गोलमुरी के कैनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बना सोना-नकदी लूटी

Jamshedpur : बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान बैंक में मौजूद कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाए रखा. लूट के बाद सभी अपराधी पैदल ही बैंक से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए.
 
कैनरा बैंक में लूट

Jamshedpur :  गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की. करीब पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाया और बैंक मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर सोना व बड़ी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गए.

 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान बैंक में मौजूद कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाए रखा. लूट के बाद सभी अपराधी पैदल ही बैंक से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए.

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लूटी गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये में होने की आशंका है. हालांकि कितनी नकदी और कितना सोना लूटा गया है, इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर की जांच शुरू की. पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है. आसपास के इलाकों में भी पुलिस की टीमों को सक्रिय किया गया है.

 

दिनदहाड़े बैंक में लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही