Search

 
 
 

कोयला कारोबारी कुंभनाथ सिंह की पत्नी से ईडी की पूछताछ जारी

Ranchi News :  ईडी ने दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान 160 करोड़ के निवेश को फ्रीज किया था. साथ ही 200 से अधिक अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये थे. अचल संपत्ति और अन्य दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद ईडी ने मामले में पूछताछ शुरू की थी. इस मामले में अब तक एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, साले रंजीत सिंह, भाई विश्व विजय सिंह सहित अन्य से पूछताछ हो चुकी है.
 
ईडी

Ranchi News :  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला कारोबारी कुंभनाथ सिंह की पत्नी गया देवी से पूछताछ शुरू कर दी है. ईडी द्वारा जारी किये गये चौथे समन के बाद वह 24 सितंबर को ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यलय पहुंची. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी ने चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ शुरू की है. 

 

ईडी ने दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान 160 करोड़ के निवेश को फ्रीज किया था. साथ ही 200 से अधिक अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये थे. अचल संपत्ति और अन्य दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद ईडी ने मामले में पूछताछ शुरू की थी. इस मामले में अब तक एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, साले रंजीत सिंह, भाई विश्व विजय सिंह सहित अन्य से पूछताछ हो चुकी है.

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही