Ranchi News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधा है. उन्होंने MMDR के मुद्दे को लेकर दोनों दलों की राजनीति पर सवाल उठाया. आदित्य साहू ने कहा कि MMDR के मुद्दे से छात्र आंदोलन के सवालों से ध्यान नहीं भटकाया जा सकता. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की मांग पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें...
आदित्य साहू ने कहा कि राज्य के छात्र और युवा लगातार सवाल उठा रहे हैं. वे पारदर्शी भर्ती चाहते हैं. समय पर नियुक्ति चाहते हैं. अपने भविष्य को लेकर जवाब चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों का आंदोलन रोजगार और पारदर्शी भर्ती को लेकर है. इसे खनिज कानून की बहस में उलझाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को भर्ती व्यवस्था में सुधार के अपने वादों पर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

