Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्य साहू ने CM हेमंत पर व्यापारियों को धमकाने का लगाया आरोप

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयानों को लेकर कड़ा हमला बोला है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयानों को लेकर कड़ा हमला बोला है. शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री व्यापारियों का अपमान करते हैं और उन्हें डराने-धमकाने का काम करते हैं, जो पूरी तरह गलत है. 

 

उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री व्यापार और निवेश लाने के नाम पर विदेश दौरे पर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जो व्यापारी झारखंड में व्यापार करना चाहते हैं, उन्हें धमकी दी जाती है.

 

आदित्य साहू ने घाटशिला उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि व्यापारी पहले पैर पकड़ता है और बाद में गला दबाने का काम करता है.

 

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री विदेश दौरे से लौटे हैं और अपने साथ व्यापारियों को भी विदेश ले गए थे, जो उनकी कार्यशैली को उजागर करता है. साहू ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर व्यापारियों को अपमानित करना और उन्हें धमकी देना उचित नहीं है.

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में खनिजों की अवैध ढुलाई को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड किसी पार्टी या परिवार की जागीर नहीं है, जिसे बार-बार मुख्यमंत्री खनिज और कोयले की ढुलाई बंद करने की धमकी देते रहते हैं. उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री आखिर इस तरह के बयानों के जरिए क्या संदेश देना चाहते हैं.

 

आदित्य साहू ने कहा कि भारत को खंड-खंड में देखने की सोच राष्ट्रविरोधी है. यदि झारखंड का कोयला दूसरे राज्यों में जाता है, तो दूसरे राज्यों से भी झारखंड में कई आवश्यक वस्तुएं आती हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि किसी चीज को रोकना है तो भ्रष्टाचार, घुसपैठ के जरिए जमीन की लूट, धमकी, अपहरण, बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म, खनिजों की लूट और जल-जंगल-जमीन की लूट को रोका जाए.

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी सवाल किया कि छह वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने आखिर किया क्या है. आदित्य साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जो वादे जनता से किए गए थे, वे आज तक पूरे नहीं हो सके हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही