Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मुलाकात की. यह शिष्टाचार भेंट रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर हुई. इस दौरान साहू ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर आदित्य साहू ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ब्रज मोहन राम के पास लंबा राजनीतिक और सार्वजनिक अनुभव है. मुझे पूरा विश्वास है कि उनका यह अनुभव ओडिशा के विकास में काम आएगा. राज्य में सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे.
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी नए राज्यपाल से मुलाकात की. इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय शामिल थे. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह और अमरदीप यादव ने भी उन्हें बधाई दी. इसके अलावा कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, नीरज सिंह व सुनील साहू सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

