Ranchi News : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने छात्र-छात्राओं और ABVP के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें...
आदित्य साहू ने कहा कि यह जीत युवाओं के विश्वास, राष्ट्रवाद, विकास और सकारात्मक छात्र राजनीति की जीत है. उन्होंने कहा कि युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों का छात्रों ने अपने वोट से जवाब दिया है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे बड़े शिक्षण संस्थान में ABVP की जीत का संदेश काफी महत्वपूर्ण है. छात्रों ने अपने मत के जरिए सकारात्मक राजनीति और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी सोच पर भरोसा जताया है.
आदित्य साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे छात्र हित को प्राथमिकता दें. साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी मजबूत करने के लिए सकारात्मक काम करें.
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी ABVP के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश का युवा बेहतर शिक्षा, रोजगार, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति चाहता है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में देश के अलग-अलग राज्यों और सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र पढ़ते हैं. ऐसे में यहां का चुनाव परिणाम युवाओं की सोच का महत्वपूर्ण संकेत है. ABVP की जीत बताती है कि युवा सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

