Ranchi News: शिक्षक दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची के ओरमांझी प्रखंड के गुडू गांव पहुंचे. यहां न्यू स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम के दौरान आदित्य साहू ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद किया.
इसे भी पढ़ें -
आदित्य साहू ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. वे बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके चरित्र और भविष्य को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं. शिक्षकों के मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा मिलती है. उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह, भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी और जिला पंचायत सदस्य सरिता देवी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

