Ranchi News : कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू 7 सितंबर को रांची आएंगे. वे चंदा चोरी और MMDR 2026 के खिलाफ कांग्रेस के महाधरना में शामिल होंगे.
प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम के अनुसार के. राजू सुबह 9:15 बजे हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट से रांची के लिए रवाना होंगे. उनकी फ्लाइट सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगी.
एयरपोर्ट से वे सीधे शहीद स्थल से लोक भवन तक निकाले जा रहे मार्च में शामिल होंगे. इसके बाद वे महाधरना में भी हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा. इसमें कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता चंदा चोरी और MMDR 2026 के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
रांची में कार्यक्रम पूरा करने के बाद के. राजू शाम 8:35 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनकी फ्लाइट रात 10:35 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पहुंचेगी.
प्रदेश कांग्रेस के अनुसार के. राजू का यह दौरा विरोध प्रदर्शन को मजबूती देने के लिए है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

