Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जैक बोर्ड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 87 प्रतिशत छात्रों ने प्राप्त की सफलता

Adityapur (Sanjeev Mehta) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के अभाव को झेलते हुए जैक बोर्ड में 87% सफलता प्राप्त की है. यहां से कुल 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 36 प्रथम श्रेणी में व 80 द्वितीय श्रेणी में और 20 तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं. हालांकि, 21 बच्चे असफल रहे. लक्ष्मण महतो 81% अंक प्राप्त करके विद्यालय के टॉपर बने व आलोक और आशीष ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है. विदित हो कि विद्यालय में 1200 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिसमें 404 विद्यार्थी नवम व दशम वर्ग में अध्ययनरत हैं. लेकिन माध्यमिक कक्षा के लिए सिर्फ दो शिक्षक का पदस्थापन किया गया है. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-examination-for-promotion-of-para-teachers-will-be-held-on-july-17/">जमशेदपुर

: पारा शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए 17 जुलाई को होगी परीक्षा

विभाग जल्द से जल्द यहां विषयवार शिक्षक कराएं उपलब्ध : संध्या प्रधान 

वहीं, मुख्य विषय गणित, विज्ञान, हिंदी व संस्कृत विषयों को न्यू कॉलोनी के उच्च प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों के प्रयास से पठन-पाठन हो पा रहा है‌. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने कहा कि अगर हमें विषयवार शिक्षक उपलब्ध हो तो शत-प्रतिशत परिणाम देने की क्षमता हमारे विद्यार्थियों में है. लेकिन दो साल से प्रयास करने के बाद भी शिक्षक नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों की सफलता 87% पर ही रह गया. आशा करती हूं कि विभाग इसे संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द यहां विषयवार शिक्षक देंगे, ताकि आने वाले वर्ष में विद्यार्थियों का रिजल्ट अच्छा हो. इसे भी पढ़े :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rehabilitation-policy-expires-displaced-despondent-question-mark-even-after-rising-water-level-of-dam/">आदित्यपुर

: पुनर्वास नीति एक्सपायर, विस्थापित मायूस, डैम के जलस्तर बढ़ने पर भी अब प्रश्नचिन्ह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही