Search

 
 
 

आदित्यपुर: वार्ड-28 में सूर्य मंदिर के पास 70 लाख से बनेगा 50 बेड का रैन बसेरा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम में वार्ड 28 में 70 लाख से निगम क्षेत्र का दूसरा रैन बसेरा बनेगा. यह योजना बोर्ड से पारित है.  अब इसे धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है. यह जानकारी बुधवार को यहां मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने दी. इसे भी पढ़ें: एयरटेल-जियो">https://lagatar.in/gautam-adani-ready-to-do-two-hands-with-airtel-jio-got-telecom-license/">एयरटेल-जियो

से दो-दो हाथ करने को तैयार गौतम अडानी, हासिल किया टेलीकॉम लाइसेंस

कई लोग रेलवे स्टेशन पर गुजार रहे रात

मेयर ने कहा कि आदित्यपुर में प्रतिदिन कई लोगों को रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रात गुजारते देखा जा रहा है. यह देखते हुए वार्ड 28 में सूर्य मंदिर के निकट दो मंजिला 50 बेड का रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया गया है. इससे पूर्व वार्ड 16 में पुरानी शिव मंदिर के निकट दो मंजिला रैन बसेरा का निर्माण कराया गया था.

वार्ड 28 में हो चुका है सैन्य भवन का शिलान्यास

उन्‍होंने कहा कि वार्ड 16 में रैन बसेरा लाभ फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोग उठा रहे हैं. इससे पूर्व वार्ड 28 में एक सैन्य भवन का शिलान्यास भी कराया गया है. इन दोनों भवनों का उपयोग नगर निगम निवासी सुविधा अनुसार कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें: पटना">https://lagatar.in/patna-shivchandra-ram-can-become-rjd-state-president-discussion-intensified/">पटना

: RJD प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं शिवचंद्र राम! चर्चा तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही