Search

 
 
 

एयरटेल-जियो से दो-दो हाथ करने को तैयार गौतम अडानी, हासिल किया टेलीकॉम लाइसेंस

 
LagatarDesk : एशिया और भारत के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी को टेलीकॉम सेक्टर का लाइसेंस मिल गया है. सूत्रों के मुताबिक, अडानी डेटा नेटवर्क्स को सोमवार को ही यूएल (AS) दिया गया है. हालांकि इस संबंध में अडानी ग्रुप की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. टेलीकॉम सेक्टर का लाइसेंस मिलने के बाद अडानी डाटा नेटवर्क लिमिटेड भी देश में सभी टेलीकॉम सर्विसेज दे पायेगी. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-shivchandra-ram-can-become-rjd-state-president-discussion-intensified/">पटना

: RJD प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं शिवचंद्र राम! चर्चा तेज)

अडानी ग्रुप ने 20 सालों के लिए खर्च किये हैं 212 करोड़

गौतम अडानी की टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री होने से रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. बता दें कि अडानी ग्रुप ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भी हिस्सा लिया था. कंपनी ने 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए 212 करोड़ की बोली लगायी थी. जो अगले 20 सालों के लिए होगी. अडानी डाटा नेटवर्क लिमिटेड ने टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री लेने के समय कहा था कि वह अपने डाटा सेंटरों के साथ सुपर ऐप के लिए एयरवेव का उपयोग करने की योजना बना रही है. इससे बिजली वितरण, हवाई अड्डों से लेकर बंदरगाहों तक गैस की खुदरा बिक्री को समर्थन मिलेगा. इसे भी पढ़ें : गोवा">https://lagatar.in/goa-mig-29k-fighter-of-indian-navy-crashes-crashes-over-sea/">गोवा

: भारतीय नौसेना का मिग-29K फाइटर दुर्घटनाग्रस्त, समुद्र के ऊपर हुआ क्रैश

मुकेश अंबानी ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए खर्च किये सबसे अधिक पैसे

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में उद्योगपति मुकेश अंबानी की जियो ने सबसे अधिक बोली लगायी थी. जियो ने 87,946.93 करोड़ की बोली लगाकर बेचे गये सभी स्पेक्ट्रम का लगभग आधा हिस्सा हासिल किया था. वहीं दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल ने 43,039.63 करोड़ रुपये की सफल बोली लगायी थी. जबकि वोडाफोन-आइडिया ने 18,786.25 करोड़ रुपये में स्पेक्ट्रम खरीदा था.

इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें

पहली बार एक ही बिजनेस में आमने-सामने होंगे अंबानी-अडानी

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दोनों ही उद्योगपति गुजरात से आते हैं. मुकेश अंबानी का रिलायंस समूह तेल, रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल और टेलिकॉम में काम करती है. वहीं अडानी ग्रुप का बिजनेस पोर्ट, कोयला, ग्रीन एनर्जी, बिजली वितरण और एविएशन सेक्टर में है. अभी तक दोनों समूह अलग-अलग सेक्टर में काम करते आये हैं. अबतक उनके बीच सीधी टक्कर नहीं हुई है. लेकिन टेलिकॉम सेक्टर में अडानी की एंट्री करने के बाद दोनों ग्रुप पहली बार किसी एक ही बिजनेस में आमने-सामने होंगे. इसे भी पढ़ें : बर्थडे">https://lagatar.in/hollywood-actress-angela-lansbury-died-five-days-before-her-birthday-breathed-her-last-at-96-years/">बर्थडे

से पांच दिन पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेला लैंसबरी का निधन, 96 साल में ली अंतिम सांस

4G के मुकाबले इस पर 10 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी

बता दें कि 5G यूज करने के लिए आपको नये सिम कार्ड की जरूर फिलहाल नहीं होगी. लोग अपने पुराने सिम पर ही नयी सर्विस यूज कर सकेंगे. लेकिन इसके लिए फोन में 5G सपोर्ट होना जरूरी है. 5G सपोर्ट के साथ इसमें उन बैंड्स का भी होना जरूरी है, जिस पर सर्विस उपलब्ध होगी. 5G नेटवर्क पर हाई स्पीड डेटा के अलावा, बेहतर टेलीकॉम सर्विसेस और कॉल कनेक्टिविटी मिलेगी. 5G नेटवर्क पर लोगों को बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ तेज स्पीड इंटरनेट मिलेगा. 4G के मुकाबले इस पर 10 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-online-form-for-mds-and-mba-first-semester-examination-will-be-filled-by-october-24/">कोल्हान

विश्वविद्यालय :  24 अक्टूबर तक भरे जाएंगे एमडीएस व एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिये ऑनलाइन फॉर्म
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही