Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोल्हान प्रमंडल में 8 अप्रैल शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा जय भारत सत्याग्रह सभा का आयोजन किया जाना है. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम समेत सरायकेला-खरसावां में कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने, केंद्र सरकार के नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा जय भारत सत्याग्रह सभा आयोजित की जा रही है. सभा में प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे पूरे राज्य भर में 1850 किलोमीटर की यात्रा इस सभा के रूप में पूरा करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-christian-community-celebrated-good-friday-remembered-the-sacrifice-of-lord-jesus/">चाईबासा
: मसीही समुदाय ने मनाया गुड फ्राइडे, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद
: चार वर्ष बाद दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 8 व 9 अप्रैल को
: मसीही समुदाय ने मनाया गुड फ्राइडे, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद
मंत्री आलमगीर आलम व बन्ना गुप्ता होंगे शामिल
शनिवार 8 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा जिले में सभा आयोजित की जा रही है. इसके तहत सरायकेला के आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में सभा आयोजित की जाएगी. इस सभा में झारखंड प्रभारी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख शामिल होंगे. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, वरीय कांग्रेसी डॉ. अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद होंगे. केंद्र सरकार के दमनकारी नीतियों को उजागर करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-four-years-two-day-vidyapati-smriti-parv-ceremony-on-8th-and-9th-april/">जमशेदपुर: चार वर्ष बाद दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 8 व 9 अप्रैल को
Leave a Comment