Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 31 की पार्षद का लोगों ने किया अभिनंदन, गिनाई उपलब्धियां

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 31 की पार्षद का वार्डवासियों ने शनिवार को समारोहपूर्वक अभिनंदन किया.अभिनंदन समारोह में पार्षद रिंकू राय ने उपलब्धिया गिनाते हुए कहा कि 4 साल में उन्होंने 4 करोड़ रुपये की विकास योजना की धरातल पर उतारीं हैं. मुख्य योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड 31 में उन्होंने रोड नंबर 11 में सड़कों का सौंदर्यीकरण के साथ गलियों के सीवरेज लाइन को दुरूस्त कराने में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च की हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-attacked-the-police-who-came-to-stop-illegal-gambling-in-karika-village-of-bandgaon/">चक्रधरपुर

: बंदगांव के कारिका गांव में अवैध जुआ बंद कराने आई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

आवास बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई लड़ी - पार्षद

पार्षद ने कहा कि रोड नंबर 11 से 18 तक सभी सड़कों की गलियों को पेवर्स ब्लॉक बिछाकर सौंदर्यीकरण कराया, रोड 14 में पार्क का निर्माण और राम मंदिर प्रांगण में पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य करीब एक करोड़ रुपये से कराया. वार्ड के 502 वृद्ध, विधवा को पेंशन का लाभ दिलाया. इसके अलावा वार्ड के सार्वजनिक स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने के लिए आवास बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही हूं. पार्षद ने बताया कि अब भी जब कि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है वो वार्डवासियों के लिए पानी, सफाई आदि के कार्य में लगी हुई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mohan-was-murdered-in-a-love-affair/">जमशेदपुर

: प्रेम प्रसंग में की गई थी मोहन की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही