Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur Firing: गम्हरिया में होटल संचालक पर फायरिंग, कमर में लगी गोली, इलाके में दहशत

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात एक होटल संचालक पर फायरिंग की घटना हुई. घटना गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित भीतरी पुल के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय विशाल गोराई पर गोली चलाई. घायल विशाल को  टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Advertisement
Advertisement

Saraikela :  सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात एक होटल संचालक पर फायरिंग की घटना हुई. घटना गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित भीतरी पुल के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय विशाल गोराई पर गोली चलाई. घायल विशाल को   टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई.

 

होटल बंद कर घर लौट रहे थे विशाल

जानकारी के अनुसार विशाल गोराई जब होटल बंद कर घर लौट रहे थे, उसी समय यह घटना हुई.  विशाल गोराई काशीडीह के निवासी हैं. मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह होटल बंद कर घर लौट रहे थे, तभी गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित भीतरी पुल के पास पीछे से स्कूटी पर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी.

 

कमर में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार

बताया जा रहा है कि गोली विशाल गोराई की कमर के दाहिने हिस्से में लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर स्कूटी से मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. टाटा मुख्य अस्पताल में विशाल गोराई की सर्जरी की गयी.फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.  

 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

इलाके में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

रात में हुई इस फायरिंग की घटना के बाद गम्हरिया और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. मामले की जांच जारी है.  पुलिस ने अभी तक घटना के पीछे की वजह पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही