Search

Adityapur : गोबर और कचरे से बनेगी गैस व जैविक खाद, पशुपालकों व किसानों को मिलेगा लाभ

Adityapur : पूर्वी सिंहभूम जिले के आदित्यपुर में गोवर्धन योजना के तहत बायोगैस प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य गांवों में उपलब्ध गोबर, कृषि अवशेषों और मंडियों के जैविक कचरे से बायोगैस और उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार करना है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे का सही निपटारा होगा और स्वच्छता का स्तर सुधरेगा.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

इसे भी पढ़ें...

योजना के तहत स्थानीय गौशालाओं, डेयरी फार्मों और ग्रामीण परिवारों से गोबर व जैविक कचरा इकट्ठा किया जाएगा. इस काम की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) और स्थानीय उद्यमियों को सौंपी जाएगी, जो प्लांट लगाने के साथ 2 वर्षों तक इसका संचालन व रख-रखाव करेंगे.

प्लांट से मिलने वाली गैस और जैविक खाद का सीधा लाभ स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा, जिससे उनके ईंधन और खेती का खर्च कम होगा. पेयजल व स्वच्छता विभाग के अनुसार, यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही