Search

 
 
 

Adityapur News:  दो बाइकों की भिड़ंत, बच्ची घायल

Adityapur News : हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. घटना से नाराज लोगों ने चालक को बाइक समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.
 
दो बाइकों की आपस में भिंड़त

Adityapur News : आदित्यपुर में मंगलवार सुबह सरिता टॉकीज के पास मुख्य सड़क पर एक बाइक ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी बाइक से बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार हीरो होंडा बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक और बच्ची सड़क पर दूर जा गिरे. बच्ची को मामूली चोट लगी है. राहत की बात रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

 

 

लोगों ने बाइक चालक को पकड़ा


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. घटना से नाराज लोगों ने चालक को बाइक समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही