Search

Adityapur News : युवती के यौन शोषण व निजी तस्वीरें वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित यौन शोषण व उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी की पहचान मनीष साहू के रूप में हुई है. वह ब्राह्मण टोला का रहने वाला है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

इसे भी पढ़े..

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाकर उसका यौन शोषण किया. बाद में उसकी आपत्तिजनक निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची.

शिकायत मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने  मनीष साहू को गिरफ्तार कर लिया.

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. साथ ही सोशल मीडिया पर कथित रूप से वायरल की गई तस्वीरों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही