Search

 
 
 

Adityapur News: मोबाइल छिनतई का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें
  • मोबाइल व बाइक जब्त

Adityapur  : थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रोशन सरकार (25) को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की Yamaha FZ बाइक भी बरामद की है. घटना ओमनी ऑटो स्टैंड के पास हुई थी, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने मंटू सिंह से मोबाइल छीनकर फरार हो गए था.

 

 

दिल्ली से लौटकर साथी संग दिया वारदात को अंजाम


घटना के बाद आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया के शांतिनगर निवासी रोशन सरकार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पांच दिन पहले दिल्ली से लौटा था और अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था.

Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी जेल जा चुका है. उसके फरार सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही