Search

 
 
 

Adityapur News: आसंगी चेक डैम में डूबे NIT छात्र का 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

आसंगी चेक डैम में रविवार को डूबे NIT के छात्र मोहम्मद मीर हसन तनवीर की तलाश अब भी जारी है.घटना के 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन चिंतित हैं
 

Adityapur: आसंगी चेक डैम में रविवार को डूबे NIT के छात्र मोहम्मद मीर हसन तनवीर की तलाश अब भी जारी है.घटना के 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन चिंतित हैं.

 

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी और NIT जमशेदपुर के मेटालर्जी विभाग के चार साल के छात्र मीर हसन तनवीर रविवार को अपने दोस्त के साथ आसंगी चेक डैम में नहाने गए थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. आसपास मौजूद लोगों और दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

 

घटना के बाद NDRF और RIT थाना पुलिस की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है. NDRF की करीब 28 सदस्यीय टीम ने नदी के 25 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में खोजबीन की है. गोताखोरों की मदद से चेक डैम और आसपास के गहरे पानी वाले इलाकों की भी जांच की जा रही है.

 

RIT थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर NDRF के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान में सहयोग कर रही है. प्रशासन की ओर से परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया गया है. छात्र की तलाश के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही